जालंधर : जालंधर में बस स्टैंड के पास एक होटल से एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद जमकर हंगामा हो गया। मिली जानकारी अनुसार यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मोहल्ले के ही एक युवक के साथ कमरे में रंगरलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पति की बहन ने उनका पीछा किया था, जिसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीँ इसके बाद बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। हालाँकि , पत्नी ने कहा है कि उसका पति उसे टाइम नहीं देता था, इसलिए उसे कुछ तो करना ही था। आपको बता दे कि दंपती की कोई औलाद नहीं है।
वहीँ पति रवि ने ने मांग की है कि पत्नी और आरोपी युवक का मेडिकल होना चाहिए और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा पति ने बताया कि उसे काफी टाइम से पत्नी पर शक था, लेकिन कोई सबूत न होने की वजह से वो कुछ कह नहीं पा रहा था। वहीँ पति ने आरोप लगाया कि यह दोनों भाई-बहन बनकर होटल में रुके थे। पति ने बताया जब उसने होटल वालों को कहा कि उसकी पत्नी गैर मर्द के साथ है तो होटल वालों ने कहा कि उसे कोई गलतफहमी हुई है, ये तो भाई-बहन हैं।
वहीँ पति ने ये आरोप लगाया कि होटलों में सरेआम गलत धंधा हो रहा है लेकिन इस पर कोई रोक-टोक नहीं है। और होटल वालों ने उन्हें सिर्फ 300 रुपए में होटल में कमरा दे दिया। उसने कहा उनकी शादी को 5 साल हो चुके हैं। लेकिन उनकी कोई औलाद नहीं है। चार बार उसकी पत्नी गर्भवती हुई लेकिन बच्चा खराब हो गया।
इस मामले में पत्नी ने कहा कि पति उसे टाइम नहीं देता था तो उसे कुछ करना ही था। वहीँ पत्नी ने ये कबूला कि उसका शादीशुदा होने के बावजूद अफेयर चल रहा था। और उसने पति पर भी आरोप लगाया कि उसने अपने फोन में कई लड़कियों के नंबर रखे हैं। उधर पति ने आरोपों को गलत बताया और उसकी कॉल डिटेल्स चेक करने का भी खुला चैलेंज दिया। फिलहाल अभी पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर कार्रवाई कर रही है।