जालंधर : खबर है कि जालंधर के PAP के पास अमृतसर हाईवे पर बरसात में कई वाहन आपस में टकरा गए और कुछ वाहन बचाव करते हुए पैराफिट से टकरा कर पलट गए। हादसे के बाद हाईवे की लेन पर जाम लग गया है। गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और रास्ता साफ़ करवाना शुरू किया।