Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी गायक करण औजला और हरजीत हरमन को महिला आयोग ने किया तलब, जानिए क्या है मामला
Punjabi singers Karan Aujla and Harjeet Harman were summoned by the Women's Commission, know what is the matter

पंजाबी गायक करण औजला और हरजीत हरमन को महिला आयोग ने किया तलब, जानिए क्या है मामला

जालंधर : पंजाबी गायक करण औजला और हरजीत हरमन मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं। मामला ये है कि हाल ही में शराब टाइटल से गाए गए गीत को लेकर चंडीगढ़ के व्यक्ति की शिकायत पर पंजाब महिला आयोग ने उन्हें स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक के साथ उनके समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी अनुसार महिला आयोग की चेयरपरसन मनीषा गुलाटी ने जालंधर के पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल और एसएसपी पटियाला को निर्देश जारी किए हैं कि वह अगली सुनवाई में इन दोनों गायकों और स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक को महिला आयोग के समक्ष पेश करें।

बता दे कि इसे लेकर शिकायत चंडीगढ़ के पंडितराव धरनेश्वर ने की थी।इस मामले को लेकर पंडितराव धरनेश्वर ने बताया कि करण औजला और हरजीत हरमन के इस गाने में महिला की तुलना हथियार, शराब और अन्य नशे से की गई है। इसी कारण उन्होंने गाने पर रोक लगाने के लिए पंजाब एवं चंडीगढ़ हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। और इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पंजाब महिला आयोग से की।

 


Leave a Reply