Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सगाई समारोह में डायमंड रिंग न मिली तो रिश्ता तोड़ किया हंगामा , धरे रह गए सारे इंतज़ाम
diamond ring was not found in the engagement ceremony, there was a ruckus in the relationship

सगाई समारोह में डायमंड रिंग न मिली तो रिश्ता तोड़ किया हंगामा , धरे रह गए सारे इंतज़ाम

जालंधर : जालंधर के रामा मंडी के एक होटल में सगाई के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया जब सगाई के वक्त डायमंड रिंग न मिलने से लड़के वालों ने झगड़ा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ा तो लड़के वालों ने लड़की की पिटाई कर डाली। यहाँ तक कि उसके बाल खींचे व फिर वहां से फरार हो गए। उस वक़्त लड़की वालों की तरफ से होटल में किए गिफ्ट व खाने जैसे सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। अब इस मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची है ।प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने लड़की पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। सारा मामला होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गया। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

वहीँ परिजनों के मुताबिक लड़के से जब रिश्ता तय हुआ तो ऐसी कोई डिमांड नहीं की गयी थी। रविवार को जब रिंग सेरेमनी होनी थी। तो लड़के वालों ने कहा कि उन्हें डायमंड की रिंग चाहिए। एक रिंग लड़के, व दूसरी उसके भाई को देनी होगी। वहीँ जब लड़की वालों ने कहा कि पहले तो ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी तो दोनों पक्षों में वहां झड़प हो गई।

फिर बिचौलिए को बुलाया गया। वहीँ समझौते के दौरान ही बिचौलिए ने यह राज खोल दिया कि लड़के की यह दूसरी शादी है। पहली वाली को वो छोड़ चुका है, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। वहीँ परिजनों ने जब इसका विरोध जताया कि उनकी बेटी तो अभी कुंवारी है तो इसको लेकर फिर झगड़ा और बढ़ गया। मिली जानकारी अनुसार इसके बाद लड़के वालों ने लड़की से मारपीट की और उससे बालों से पकड़कर पीटा। वहीँ जब लड़की के परिजन इकट्‌ठा हुए तो लड़के वाले वहां से भाग निकले।

इसके बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। और कहा है कि पूरे मामले को वैरिफाई कर आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 


Leave a Reply