Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन गिल ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ की बैठक , शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए
Police Commissioner Dr. Sukhchain Gill held a meeting with the officers and station in-charges, gave strict instructions to maintain law and order in the city

पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन गिल ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ की बैठक , शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए

जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने पुलिस लाइन जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की । और उन्होंने इस बैठक में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। वहीँ इस बैठक में डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह के साथ-साथ कमिश्नरेट पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

यहाँ बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन गिल ने निर्देश दिया कि थाने में आने वाली सारी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। और इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि थाने में शिकायत देने आए लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने बैठक में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को यह आदेश दिया कि कमिश्नरेट पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाई जाए और अगर कोई व्यक्ति नशे की तस्करी या सप्लाई में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल केस दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन गिल ने यह निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी अपने हलकों में रहने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें व उनके खिलाफ अभियान चलाकर उन पर नकेल कसी जाए। और इसके साथ ही जेल से जमानत पर आए अपराधियों पर भी नजर रखी जाए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा शहर में चोरी स्नैचिंग और लूटपाट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नाकेबंदी और चेकिंग बढ़ाई जाए ।

 


Leave a Reply