Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कैप्टन अमरिंदर ने नवजोत सिद्धू के सलाहकारों को लगाई फटकार ,कहा देश से जुड़े जिन मुद्दों का पता न हो, उन पर रहें चुप
Captain Amarinder will form a new party in Punjab, will fight elections in alliance with BJP

कैप्टन अमरिंदर ने नवजोत सिद्धू के सलाहकारों को लगाई फटकार ,कहा देश से जुड़े जिन मुद्दों का पता न हो, उन पर रहें चुप

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों प्यारे लाल गर्ग और मालविंदर माली को कड़ी फटकार लगाई है। जिक्रयोग है कि यह फटकार सलाहकारों को संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके द्वारा की जा रही बयानबाजी को लेकर लगाई गई है। वहीँ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह सिर्फ पंजाब कांग्रेस के प्रधान को सलाह देने तक सीमित रहें। इसके आलावा जिन मुद्दों के बारे में जानकारी ना हो और खासकर जब यह भी ना पता हो कि इनके क्या परिणाम हो सकते हैं, तो उस पर कोई बयानबाज़ी न करें ।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल के जरिए यह ट्वीट कर उसमें नवजोत सिंह सिद्धू को भी टैग किया है। नवजोत सिद्धू के सलाहकार डॉ. प्यारेलाल गर्ग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के पाकिस्तान की आलोचना को लेकर बयान दिया था कि यह पंजाब के हित में नहीं है। वहीँ मालविंदर माली ने कश्मीर को लेकर बयान दिया था कि उसे आजाद कर देना चाहिए। वहीँ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और उन्होंने कश्मीर व पाकिस्तान के बारे में की गई बयानबाजी को देश विरोधी करार दिया। वहीँ उन्होंने नवजोत सिद्धू को कहा कि वह अपने सलाहकारों पर अंकुश लगाएं।

 


Leave a Reply