Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing डंकी रूट मामला : पंजाब और हरियाणा में ईडी की छापेमारी, 30 पासपोर्ट मिले

डंकी रूट मामला : पंजाब और हरियाणा में ईडी की छापेमारी, 30 पासपोर्ट मिले

पंजाब : इसी साल अमेरिका से सैकड़ों भारतीय डिपोर्ट किए गए थे। डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे भारतीयों को वहां की सरकार ने अवैध करार देते हुए वापस भेजा था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार छापेमारी कर रही है। ईडी ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में डंकी रूट मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत सात ठिकानों पर छापेमारी की है।

सूत्रों के अनुसार ईडी की ये ताजा छापेमारी पंजाब के मानसा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र व करनाल में अलग-अलग जगहों पर की है। ईडी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से वीरवार को एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा था कि नौ जुलाई को की गई छापेमारी में एजेंसी को 30 असली पासपोर्ट बरामद हुए हैं और ऐसे कई एजेंटों व इमिग्रेशन एजेंसियों के नाम हाथ लगे हैं जो बड़े पैमाने पर डंकी रूट के जरिये लोगों को अवैध रूप से विदेश खासकर अमेरिका भेजने के गोरखधंधे में शामिल हैं।

ईडी ने कहा था कि अमेरिका जाने की चाह रखने वाले लोगों को एजेंट और दलाल ने उन्हें सही तरीके यानी वैध वीजा लगाकर विदेश भेजने का झांसा दिया था, लेकिन बाद में उन्हें डंकी रूट के जरिये कई देशों की सीमाएं पार कर, खतरनाक रास्तों से भेजा गया। इस दौरान डोंकर्स और अंतरराष्ट्रीय माफिया का सहारा लिया गया।


Leave a Reply