Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात खराब , भारतीय वायुसेना का C-17 विमान काबुल से भारतीय राजदूत समेत 120 लोगों को लेकर पहुंचा भारत
The situation worsened after the Taliban's capture in Afghanistan, the C-17 aircraft of the Indian Air Force arrived from Kabul with 120 people including the Indian ambassador.

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात खराब , भारतीय वायुसेना का C-17 विमान काबुल से भारतीय राजदूत समेत 120 लोगों को लेकर पहुंचा भारत

नई दिल्ली : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात तेजी से खराब होते जा रहे हैं। वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए दूसरे देशों की तरह भारत ने भी अभियान तेज कर दिया है। इसी के चलते भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भारतीय राजदूत समेत करीब 120 से अधिक अधिकारियों को लेकर काबुल से गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। वहीँ इससे पहले सोमवार को वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान करीब 150 लोगों को लेकर भारत पहुंचा था।

प्राप्त जानकारी मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी पर तालिबान का कब्ज़ा होने के बाद कई देशों ने वहां पर स्थित अपने दूतावास बंद कर दिए हैं। वहीँ मिली जानकारी अनुसार सऊदी अरब ने काबुल में अपने दूतावास से सभी राजनयिकों को निकाल लिया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड सरकार भी देश से अपने लोगों को निकालने के लिए विमान भेज रही है। वहीँ रूस और चीन ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास बंद नहीं किए हैं, इसके अलावा अमेरिका अपने दूतावास को बंद करने के साथ ही अपने कर्मचारियों को भी बाहर निकालने में जुटा है।

तालिबान के कब्जे के बाद वहां काबुल एयरपोर्ट पर हजारों की तदार में लोग पहुंचे हुए हैं। काबुल एयरपोर्ट से सभी कमर्शियल फ्लाइट्स को रोक दिया

 


Leave a Reply