चंडीगढ़ : पंजाब में 2 अगस्त से सभी स्कूलों को खोल दिया गया है । लेकिन इस फैसले के बाद से अभी तक राज्य में 1 टीचर समेत करीब 28 छात्र कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीँ स्कूलों में सामने आ रहे पाजिटिव केसों को देखते हुए यह चर्चा चल रही है कि शायद सरकार स्कूलों को पुनः बंद करने का फैसला ले सकती है। लेकिन इन चर्चाओं पर शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने विराम लगाते हुए कहा है कि फिलहाल स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा क्योंकि अभी इतने केस सामने नहीं आए है, जिस कारण स्कूल को बंद किए जाने का फैसला किया जाए।
वहीँ शिक्षा मंत्री का कहना है, शिक्षा विभाग आनलाइन और आफलाइन दोनों ही तरीके से क्लास चला रहा है। आफलाइन के लिए पहले अभिभावकों से रजामंदी ली गई है। इसके बाद ही स्कूलों को खोला गया है। उन्होंने ने कहा रोजाना 10 हजार सैंपल टेस्ट स्कूलों में किए जा रहे हैं। सभी डिप्टी कमिश्नर लगातार स्कूलों पर नज़र बनाये हुए है। उन्होंने ने कहा जहाँ जहाँ केस सामने आ रहे है वहां 14 दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की भी चिंता है। उन्होंने ने कहा जिस दिन भी यह महसूस किया गया कि कोविड के कारण छात्रों को खतरा है, उसी दिन स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। लेकिन फ़िलहाल अभी एसी स्थिति नहीं है।