हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर फिर से लैंडस्लाइड हुआ है । मिली जानकारी अनुसार लैंडस्लाइड होने से पहाड़ी से दरके मलबे की चपेट में सवारियों से भरी एक बस आ गई है। बताया जा रहा है बस हरिद्वार जा रही थी जिसमे 35 के करीब यात्री सवार थे। वहीँ जिला प्रशासन समेत अन्य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। मिली जानकारी मुताबिक एनडीआरएफ समेत सीआरपीएफ व आइटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है। यहाँ 2 लोगों के शव बरामद हुए है और एनडीआरएफ टीम द्वारा 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बस समेत एक ट्रक व पांच से छह छोटी गाडि़यां भी मलबे की चपेट में आई हैं।