Latest news
सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing आज से बदले ये 5 नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर , पढ़े जानकारी
Change these 5 rules from today, what will be the effect on your pocket, read the information

आज से बदले ये 5 नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर , पढ़े जानकारी

नई दिल्ली : अगस्त महीने की पहली तारीख से कई तरह के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन नियमों का सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इसका कारण यह है कि ये फैसले लोगों की वित्तीय सेहत से जुड़े हुए हैं।

1. रिजर्व बैंक ने बल्क पेमेंट सिस्टम नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस में बदलाव किया है। इसके तहत अब ये सिस्टम सप्ताह में हर दिन कार्य करेगा। अब यह सिस्टम रविवार और छुट्टी के दिन भी काम करेगा । इस नियम के बदलाव के बाद अब अगर किसी भी महीने की पहली तारीख या कंपनियों द्वारा सैलरी दिए जाने के लिए निर्धारित तारीख को अगर रविवार पड़ता है या किसी और तरह की छुट्टी मिलती है तो भी आपके अकाउंट में उसी दिन सैलरी आ जाएगी । RBI द्वारा NACH से जुड़े नियमों में बदलाव के बाद अब छुट्टी के दिन भी म्युचुअल फंड SIPs, होम/ कार/ पर्सनल लोन की EMI भी कट जाएगी।

2. RBI ने कॉमर्शियल बैंकों को 1 अगस्त 2021 से वित्तीय लेन देन के लिए प्रति लेन देन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये करने की मंजूरी दे दी है। RBI ने बैंकों को अगले वर्ष से नकद और गैर-नकद एटीएम लेन देन के लिए मुफ्त मासिक सीमा से अधिक शुल्क बढ़ाने की भी अनुमति दी है। इसके आलावा रिजर्व बैंक ने यह भी कहा है कि मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा से अधिक होने पर बैंक ग्राहकों को 1 जनवरी, 2022 से 20 रुपये की जगह प्रति लेनदेन 21 रुपये का भुगतान करना होगा।

3. अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने अपनी कुछ बैंकिंग शुल्कों में बदलाव का एलान किया है। ये बदलाव एक अगस्त, 2021 से प्रभावी हो गए हैं। IPPB ने डोरस्टेप बैंकिंग और अन्य शुल्कों में बदलाव कर दिए हैं। इन बदलावों के बाद अब तक निशुल्क रही डोरस्टेप डिलिवरी सर्विस पर शुल्क देय होगा। ग्राहकों को बैंकों द्वारा दी जाने वाली डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस के लिए अब 20 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।

4. ICICI बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रेगुलर सेविंग अकाउंट से जुड़े विभिन्न शुल्कों में संशोधन किया गया है। अब ये संशोधन एक अगस्त से प्रभावी हो गए हैं। PRIVATE सेक्टर के लीडिंग बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन की लिमिट, एटीएम इंटरचेंज चार्जेज और चेक बुक चार्जेज में बदलाव किए हैं। इन बदलाव को ICICI Bank की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

5. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी करती है। इस महीने LPG सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

 

 

source link


Leave a Reply