Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सचिन जैन मर्डर केस : इलाज से इनकार करने वाले अस्पतालों पर लटकी तलवार, डीसी ने दिए जांच के आदेश
Jalandhar administration's strictness on selling drugs to minors, orders not to sell liquor to those below 25 years of age

सचिन जैन मर्डर केस : इलाज से इनकार करने वाले अस्पतालों पर लटकी तलवार, डीसी ने दिए जांच के आदेश

जालंधर : सोढल इलाके में व्यापारी सचिन जैन की लुटेरों की गोली लगने से मौत के मामले में व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने इलाज न देने वाले अस्पतालों की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीसी ने अस्पतालों की कारगुजारी की जांच को लेकर कमेटी का गठन कर दिया है। असिस्टेंट कमिश्नर ग्रीवेंस रणदीप सिंह गिल, डॉ. ज्योति शर्मा और डॉ. वरिंदर थिंद पर आधारित यह कमेटी इन अस्पतालों की कारगुजारी की जांच करेगी।

इससे पहले, मामले को लेकर शहर के विभिन्न संगठनों के साथ-साथ जैन समाज ने भी डीसी घनश्याम थोरी को मांगपत्र देकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी रखी।

सचिन जैन को लुटेरों की गोली लगने के बाद शहर के चार अस्पतालों में लेकर जाया गया, लेकिन सभी ने उपचार से इनकार कर दिया। सत्यम अस्पताल, जोशी अस्पताल, टैगोर अस्पताल, सिविल अस्पताल तथा अरमान अस्पताल में सचिन जैन को घायल अवस्था में लेकर गए थे।लेकिन उसका इलाज नहीं किया गया जिसके परिणाम स्वरूप पटेल अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

 

 

source link


Leave a Reply