Latest news
जालंधर में लगी पाबंदियां, रेस्टोरेंट-क्लब रात 12 बजे तक बंद करने के आदेश जारी जालंधर में मकसूदां मंडी में चली गोली , भाजपा नेता मोनू पुरी घायल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पत्रकारों की जासूसी के विरोध में जालंधर में पंजाब प्रेस क्लब ने निकाला रोष मार्च
Punjab Press Club takes out fury march in Jalandhar to protest against spying of journalists

पत्रकारों की जासूसी के विरोध में जालंधर में पंजाब प्रेस क्लब ने निकाला रोष मार्च

पेगासस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग

जालंधर : पेगासस स्पाइवेयर सॉफ्टवेयर से पत्रकारों समेत 300 भारतीयों की जासूसी के मामले में पत्रकारों में रोष पाया जा रहा है , इसके चलते जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब ने इसके विरोध में रोष मार्च निकाला। उन्होंने मांग की कि पेगासस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान जज से कराई जाए। क्लब ने इसे लोकतंत्र व संविधान की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार जल्द इस मामले में अपनी स्थिति सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट करे।

क्लब प्रधान लखविंदर सिंह जौहल ने कहा कि पत्रकारों की जासूसी करवाना निंदनीय कार्य है। इस गंभीर मामले की जांच होनी चाहिए। इजराइल की कंपनी के खरीदे इस सॉफ्टवेयर के बारे में केंद्र सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट कर इसकी जांच कराए कि यह घिनौना काम किसके इशारे पर हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से असहमति रखने वाले पत्रकारों को किसी न किसी तरीके से परेशान किया जा रहा है। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों की प्राइवेसी के अधिकार व प्रेस की आजादी पर हमला है।

क्लब के प्रधान डॉ. लखविंदर सिंह जौहल, सतनाम सिंह माणक, मनदीप शर्मा, मलकीत बराड़ व पाल सिंह नौली की अगुवाई में रोष मार्च प्रेस क्लब से शास्त्री चौक तक निकाला गया।

 

 

source link


Leave a Reply