Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से प्रशांत किशोर ने की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज
Prashant Kishor met Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, political speculation intensifies

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से प्रशांत किशोर ने की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

दिल्ली : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मीटिंग की। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मीटिंग के दौरान प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। उनकी इस मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। बता दें कि पंजाब कांग्रेस की चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी पहले ही प्रशांत किशोर के पास है। ऐसे में प्रशांत किशोर की मुलाकात को अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के अगले साल होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

पोल रणनीतिकार प्रशांत किशोर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात पर विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि बैठक में 2022 के महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई होगी। विधानसभा चुनाव 2022 प्रत्येक राजनीतिक पार्टियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रशांत किशोर और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक साथ बैठक में शामिल होना विधानसभा चुनावों की तैयारीयां और रणनीति की तरफ इशारा करता है।

पिछले हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में सीएम के आवास कपूरथला हाउस में प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। पोल रणनीतिकार प्रशांत किशोर, जिन्हें अमरिंदर सिंह ने प्रधान सलाहकार नियुक्त किया था, हाल ही में पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब आए थे। हालाँकि, परिणामों के तुरंत बाद, उन्होंने एक राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में अपने पद से हटने का इरादा व्यक्त किया था।यह बैठक भी चुनावी रणनीतिकार की 21 जून को दो सप्ताह में दूसरी बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार के साथ बातचीत के कुछ दिनों बाद हुई है।

 

 

source link


Leave a Reply