Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोटकपूरा गोलीकांड केस में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व मोगा के पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा ने नार्को टेस्ट करवाने से किया साफ इन्कार
Former Punjab DGP Sumedh Singh Saini and Moga's former SSP Charanjit Singh Sharma categorically refused to undergo narco test in Kotkapura shooting case

कोटकपूरा गोलीकांड केस में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व मोगा के पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा ने नार्को टेस्ट करवाने से किया साफ इन्कार

फरीदकोट : बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी कोटकपूरा गोलीकांड की घटना के मामले में राज्य के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व मोगा के पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा ने नार्को टेस्ट करवाने से साफ इन्कार कर दिया है। वहीं, निलंबित आइजी परमराज सिंह उमरानंगल ने उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन के मुताबिक टेस्ट करवाने पर सहमति प्रदान की है।

तीनों पूर्व पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को अपने-अपने वकीलों के माध्यम से यहां के एसीजेएम की अदालत में जबाव दाखिल किया। इस मामले में अब अगली सुनवाई 9 जुलाई को रखी गई है। कोटकपूरा गोलीकांड केस की पड़ताल के दौरान एडीजीपी विजीलेंस एलके यादव की अगुवाई वाली एसआइटी ने पिछले माह पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी समेत तीनों पुलिस अधिकारियों से चंडीगढ़ में पूछताछ की थी और एसआइटी का आरोप था कि यह पुलिस अधिकारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सच छिपा रहे हैं, जिसके कारण इनका नार्को टेस्ट करवाए जाने की जरूरत है।

इस आधार पर एसआइटी ने फरीदकोट की अदालत में आवेदन देकर इन पुलिस अधिकारियों का नार्को, लाई डिटेक्टर व ब्रैन मैपिंग टेस्ट करवाने की इजाजत मांगी थी। इस पर अदालत ने सम्बंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करके जबाव मांगा था। मंगलवार को अपना जबाव दाखिल करते हुए पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व पूर्व एसएसपी चरनजीत ने टेस्ट करवाने से इन्कार कर दिया है, जबकि निलंबित आइजी उमरानंगल ने नार्को टेस्ट संबंधी जारी उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत टेस्ट करवाने पर सहमति दे दी है।

 

 

source link


Leave a Reply