Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस ने फर्जी DSP को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था तस्वीरें

पंजाब पुलिस ने फर्जी DSP को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था तस्वीरें

लुधियाना : लुधियाना में पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी का भंडाफोड़ करते हुए उसे हिरासत में लिया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की वर्दी में तस्वीरें पोस्ट कर खुद को डीएसपी के रूप में प्रचारित कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।

मिली जानकारी के मुताबिक, एएसआई रोशन लाल अपनी टीम के साथ बाबा थान सिंह चौक के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि करणबीर सिंह नाम का युवक फर्जी पुलिस वर्दी में शहर में घूम रहा है और खुद को डीएसपी बताकर लोगों को गुमराह कर रहा है।

पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और करणबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से डीएसपी की वर्दी, एक नई खाकी रंग की पगड़ी, भूरे रंग के जूते और मोजे बरामद हुए।

आरोपी ने इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वर्दी में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स भी बना लिए थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसने इस वर्दी और डीएसपी की फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर किस-किस से ठगी या अन्य अवैध कार्य किए हैं।


Leave a Reply