जालंधर : सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर की ओर से सतगुरु कबीर साहिब जी के 623वें प्रकाश पर्व के संबंध में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी शुरुआत प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने श्रद्धालुओं के साथ झंडे की रस्म के साथ की। शोभायात्रा भार्गव कैंप स्थित मुख्य कबीर मंदिर से शुरू होकर अवतार नगर 0 नंबर गली,13 नंबर गली,मॉडल हॉउस रोड, श्री गुरु रविदास चौक,अड्डा भार्गव कैंप से होते हुए मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर में संपन्न हुई।
शोभायात्रा के स्वागत में रास्ते में विभिन्न संस्थाओं द्वारा लंगर लगाए गए व पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण सतगुरु कबीर महाराज जी के जयघोष से गूंज उठा । भीषण गर्मी के बावजूद भजनों पर मदमस्त होकर झूमते श्रद्धालु नजर आए। इस अवसर पर अचार्य जगदीश पाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,मंदिर कमेटी से चेयरमैन सतीश बिल्ला, प्रधान डा. राकेश भगत, उप-चेयरमैन डा. चमन लाल, उप-प्रधान रवि भगत, महसचिव अमित भगत, तेजिंदर पाल कैले, जनकराज भगत,सुदेश भगत,सुरिन्दर मोहन,मदन लाल भगत,नवीन सोनी,विनीत धीर,अमित संधा,राजीव ढींगरा,अजय चोपड़ा,दविंदर भारद्वाज,सौरभ सेठ,प्रभदयाल, वीरेश मिंटू ,आर के भगत,गौरव जोशी,अश्वनी अटवाल,राजेश अरोड़ा, गोपाल संगम,एसपी भगत,नीटा बहल, संजीव शर्मा,कमल लोच,रमेश महाजन,सतपाल पप्पू प्रधान, काला प्रधान,दविंदर अरोड़ा, विक्की, मोहिन्दरपाल नकोदरी,सुनील भगत,सुशांत कोहली,राजन सारंगल,मोहिन्दर भगत, कार्तिक गिल,सुखदेव सिंह,रविंदर बब्बी,अमरजीत कोहली,विनोद,जतिन, सूरज,नरेश काका,विजय काका, सतपाल व बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।