Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के किशनपुरा में चली गोली , युवक की हुई मौत
Shot fired in Kishanpura, Jalandhar, youth died

जालंधर के किशनपुरा में चली गोली , युवक की हुई मौत

जालंधर : जालंधर के किशनपुरा में गोली चलने की वारदात हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान हैप्पी संधू के रूप में हुई है जो सुच्ची पिंड का रहने वाला है। उसकी गर्दन में गोली लगी है जबकि पैर छिले हुए व मिट्‌टी से सने हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात किशनपुरा में पूर्व कौंसलर बाली के ऑफिस के सामने गली में हुई है। बताया जा रहा है हत्या के बाद मृत युवक को कुछ लोग ESI अस्पताल लाए और फिर वहां छोड़कर भाग निकले।

वारदात का पता चलते ही कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। पहली वारदात को सुलझाने में लगे अफसर अब इस युवक के मामले की भी पड़ताल में जुट गए हैं। युवक की हत्या किसने और क्यों की? इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। लगातार गोली मारकर हत्या की वारदातों से शहर में दहशत व गुस्से का माहौल बन गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों ने बयान नहीं दिए, जिस वजह से कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

 

 

source link


Leave a Reply