Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing कोरोना के कारण इस बार भी अमरनाथ यात्रा हुई रद, पवित्र गुफा से ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त
Good news for Shiva devotees, Amarnath Yatra will start from June 30

कोरोना के कारण इस बार भी अमरनाथ यात्रा हुई रद, पवित्र गुफा से ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त

जम्मू : कोरोना से बने हालात को देखते हुए इस साल की श्री बाबा अमरनाथ यात्रा को रद कर दिया गया है। यह लगातार दूसरा साल है जब बाबा अमरनाथ की यात्रा नहीं होगी। साल 2020 में भी कोरोना के कारण यात्रा नहीं हो पाई थी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, ने बोर्ड के सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर आज सोमवार को व्यापक विचार विमर्श किया और उसके बाद श्री अमरनाथ यात्रा को रद करने का फैसला किया।

शिव भक्त आन लाइन तरीके से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से सुबह व शाम को आरती के दर्शन कर पाएंगे। पहले की तरह पवित्र गुफा में पारंपरिक धार्मिक पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में बताया गया कि श्राईन बोर्ड ने पवित्र गुफा से आरती के सीधे प्रसारण के प्रबंध किए हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि लोगों की जिंदगी को बचाना जरूरी है। जनहित को देखते हुए यही सलाह है कि इस साल बाबा अमरनाथ की यात्रा नहीं की जाए।

श्री अमरनाथ श्राईन बोर्ड लाखों शिव भक्तों की आस्था को समझता है और भावनाओं की कद्र करता है। इसलिए आरती के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उपराज्यपाल ने जोर देकर कहा कि प्रथम पूजा व संपन्न पूजा करते समय कोरोना की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन होना चाहिए। शात्र के अनुसार श्री पवित्र गुफा पहुंचने वाले संतों को आरती करनी है और इसके लिए कोरोना की रोकथाम के लिए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

 

 

source link


Leave a Reply