Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing बस की टक्कर से खंभे में टकराई ट्राली, तारों की स्पार्किंग से धू-धूकर जली पराली; थाने के बाहर खड़े कई वाहन जले
straw-trolley-burnt-with-collided-from-bus-in-ludhaina

बस की टक्कर से खंभे में टकराई ट्राली, तारों की स्पार्किंग से धू-धूकर जली पराली; थाने के बाहर खड़े कई वाहन जले

लुधियाना : लुधियाना में जालंधर जीटी रोड स्थित थाना बस्ती जोधेवाल के ठीक सामने बेकाबू हुई तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। नियंत्रण बिगड़ने के कारण पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे ट्राली एक तरफ पलट गई और ऊपर तारों में हुई स्पार्किंग के चलते पराली ने आग पकड़ ली। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने थाने के बाहर माल मुकदमा के तहत जब्त खड़े दोपहिया व चाैपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का पता चलते ही थाने के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जीटी रोड पर वाहनों की लाइन लग गईं। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से काफी सारे वाहनों को बाहर निकाल आग की चपेट में आने से बचा भी लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई।

 

 

source link


Leave a Reply