Latest news
पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing IMA ने बाबा रामदेव के खिलाफ पीएम मोदी को लिखा पत्र , कहा- गलत सूचना के प्रसार को रोका जाए
IMA wrote to PM Modi against Baba Ramdev, said - disseminate wrong information

IMA ने बाबा रामदेव के खिलाफ पीएम मोदी को लिखा पत्र , कहा- गलत सूचना के प्रसार को रोका जाए

नई दिल्ली : योग गुरु रामदेव और आइएमए के बीच आयुर्वेद और एलोपैथी समेत कई विषयों पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने कहा कि पतंजलि के मालिक और योगगुरु रामदेव के टीकाकरण पर गलत सूचना के प्रचार को रोका जाना चाहिए। एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं। उन पर देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

बता दें कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो का हवाला देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि रामदेव ने एलोपैथी चिकित्सा को मूर्खतापूर्ण विज्ञान बताया है। उनका कहना है कि रेमडेसिविर, फेविफ्लू और भारत के औषधि महानियंत्रक द्वारा स्वीकृत अन्य दवाएं कोरोना मरीजों का इलाज करने में नाकाम साबित हुई हैं। डाक्टरों की संस्था के अनुसार, रामदेव ने दावा किया है कि एलोपैथिक दवाएं खाने से लाखों मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट ने इन टिप्पणियों को गलत करार दिया है।

 

 

source link


Leave a Reply