श्रीनगर : बड़ी खबर सामने आ रही है कि आतंकवादियों ने कश्मीर में जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के जवानों को ले जा रही एक बस पर हमला कर दिया। मिली जानकारी अनुसार इस हमले में पुलिस के 14 जवान घायल हो गए । वहीँ इनमें से चार की हालत गंभीर थी। मिली जानकारी अनुसार इन चार गंभीर घायलों में से एक एएसआइ और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने श्रीनगर के पंथाचौक के समीप जिस बस पर हमला किया है उसमें जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की नौवीं बटालियन के जवान सवार थे। वहीँ इस हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीँ हर वाहनों की सख्ती से तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।