Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing DC घनश्याम थोरी ने मुफ़्त मॉरचरी वैन की शुरूआत की, कोरोना से मौत होने पर मृतक देह को मुफ़्त ले जाएगी वैन
DC Ghanshyam Thori launches free Morchary van, dead on corona, will take dead van free

DC घनश्याम थोरी ने मुफ़्त मॉरचरी वैन की शुरूआत की, कोरोना से मौत होने पर मृतक देह को मुफ़्त ले जाएगी वैन

जालंधर : जालंधर के DC श्री घनश्याम थोरी ने आज सिविल अस्पताल जालंधर में दाख़िल कोविड मरीज़ों को कोविड कारण मौत हो जाने पर मृतक देह को ले कर जाने के लिए मुफ़्त मारचरी वैन को हरी झंडी दे कर रवाना किया।

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि इस वैन के लिए फंड राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री राहत फंड में से जारी किया गया हैं। उन्होनें कहा कि वैन कोविड कारण मौत होने पर मैडीकल प्रोटोकॉल के अंतर्गत मुफ़्त सेवाएं उपलब्ध करवाएंगी।

इस अवसर पर और जानकारी देते हुए सिविल सर्जन जालंधर डा.बलवंत सिंह ने कहा कि 9.80 लाख की लागत वाली इस वैन को कोविड कारण मौत होने पर सेवा देने के उदेश्य से सिविल अस्पताल जालंधर में तैनात किया जायेगा। उन्होनें बताया कि वैन कोविड कारण मौत होने पर मृतक देह को शमशान स्थान तक ले कर जाएगी, जहाँ मैडीकल प्रोटोकॉल की पालना करते हुए पूरे सम्मान और रीति रिवाज़ों अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

इस अवसर पर अन्यों के इलावा ज़िला टीकाकरण अधिकारी डा.राकेश चोपड़ा और डा.राजीव गुप्ता भी उपस्थित थे। यहाँ यह भी ज़िक्रयोग्य है कि ज़िला प्रशासन की तरफ से कोरोना वायरस कारण मौत होने पर जरूरतमंद और गरीब परिवारों की सहायता के लिए पहले ही हैल्पलाइन नंबर 0181-2224417 जारी किया जा चुका है।

 


Leave a Reply