Latest news
जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के रेड क्रॉस भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, कोविड नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां
jalanahdar-people-crowds-gathered-to-get-corona-vaccine-violated-covid-19-guidlines

जालंधर के रेड क्रॉस भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, कोविड नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां

जालंधर : शहर के रेड क्रॉस भवन में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने कोविड-19 के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी लोगों को समझाने में असफल दिखाई दी। बता दें कि जिले में 18-44 साल आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं 45+ आयु वर्ग वाले लोगों के लिए रविवार को भी केंद्र सरकार की तरफ से भेजी जाने वाली वैक्सीन की खेप नहीं आई जिस कारण एक सेंटर को छोड़ जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहे।

गढ़ा के एकमात्र सेंटर में 45+ को टीका तो लगा लेकिन वह भी 120 लोगों को सिर्फ कोवैक्सीन की दूसरी डोज। सिविल अस्पताल में वैक्सीन सेंटर को ताला लगने के बाद करीब दो सौ लोग लौटे। उधर 18-44 साल आयु वर्ग के लोगों को 15 सेंटरों में टीका लगाया गया। जिले में रविवार को कुल 3124 लोगों ने वैक्सीन लगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा ने बताया कि रविवार को सिर्फ गढ़ा में कोवैक्सीन की दूसरी डोज 120 लोगों को लगी।

 

 

source link


Leave a Reply