Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing विजिलेंस ने दबोचा जालंधर का प्रसिद्ध तंबाकू व्यापारी, माल छुड़ाने के लिए GST अधिकारी को दे रहा था 50 हजार रिश्वत
Vigilance nabbed Jalandhar's famous tobacco trader, was giving 50 thousand bribe to GST officer for ransom

विजिलेंस ने दबोचा जालंधर का प्रसिद्ध तंबाकू व्यापारी, माल छुड़ाने के लिए GST अधिकारी को दे रहा था 50 हजार रिश्वत

जालंधर : जीएसटी दफ्तर में एक अधिकारी को 50,000 रुपये की रिश्वत देकर माल छुड़वाने की कोशिश करना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। अधिकारी की शिकायत के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर रोके गए तंबाकू उत्पादों को छोड़ने के लिए व्यापारी ने 50,000 की रिश्वत देना चाह रहा था।

गिरफ्तार व्यापारी की पहचान कालिया कालोनी के वरुण महाजन के तौर पर हुई है। विजिलेंस ब्यूरो की माने तो डीएस गरचा जीएसटी मोबाइल विंग में एसीएसटी तैनात हैं। विभाग ने बीती 15 फरवरी को रेलवे स्टेशन पर आए तंबाकू को जीएसटी भुगतान के लिए रोका गया था। आरोपित वरुण महाजन बिना जीएसटी दिए ही इस माल को छुड़ाना चाहता था।

मामले में शिकायत मिलने के बाद डीएसपी विजिलेंस दलबीर सिंह ने इंस्पेक्टर राजविंदर कौर की अगुआई में टीम बनाई। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाते हुए वरुण महाजन को रिश्वत देने के लिए बुलाया और फिर जब उसने रिश्वत देने की कोशिश की तो गवाहों के समाने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

source link


Leave a Reply