Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing देश में खतरनाक हुई कोरोना की दूसरी लहर ,एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा मामले, 1500 मौतें
Second wave of corona became dangerous in the country, more than 2.5 lakh cases in one day, 1500 deaths

देश में खतरनाक हुई कोरोना की दूसरी लहर ,एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा मामले, 1500 मौतें

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर अब और खतरनाक होती जा रही है। इससे देश में कोरोना महामारी का संकट विकट होता जा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार ब़़ढ रही है और अस्पताल में बेड कम हो रहे हैं। इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड नए मामले मिले हैं और मरीजों की जान भी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,61,500 नए मामले सामने आए। बीते साल मार्च में कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में नए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। यह पहली बार है जब नए मामले ढाई लाख से अधिक दर्ज किए गए।

इसके साथ ही बीते 24 घंटों में कोरोना से 1500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 1501 मरीजों की मौत हो गई। देश में लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जिसे 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। देश में स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो महीने के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में 12 गुना वृद्धि हुई है।

12 करोड़ से अधिक टीकाकरण

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 लोगों को टीका लगाया चुका है।

 

source link


Leave a Reply