Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का खुलासा, जालंधर में पुलिस ने दो लोगों को दबोचा
Reveal of making fake Ayushman card, police arrested two people in Jalandhar

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का खुलासा, जालंधर में पुलिस ने दो लोगों को दबोचा

जालंधर : सूत्रों की जानकारी के अनुसार 5 लाख तक की कैशलेस इलाज वाली आयुष्मान भारत स्कीम के नाम पर बाप-बेटे फर्जी कार्ड बना रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ, जब कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने जालंधर के सिविल अस्पताल में लोगों को झांसे में लेने की कोशिश में जुटे इस बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनसे 161 फर्जी आयुष्मान कार्ड और उन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा लैपटॉप व प्रिंटर बरामद हो गया। DCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह के मुताबिक इन आरोपियों ने जालंधर के अलावा अमृतसर व तरनतारन में लोगों के फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए थे। यह कार्ड उन लोगों को दिए गए, जो स्कीम के लाभ के दायरे में नहीं आते थे।

स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने सिविल अस्पताल पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान शक होने पर वहां से अमृतसर के अजनाला स्थित गोपाल नगर के सतपाल और उसके बेटे अनमोल को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 63 जाली आयुष्मान स्कीम के सेहत बीमा योजना कार्ड बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाप-बेटे वहां भर्ती गरीब लोगों को झांसे में फंसाने की फिराक में घूम रहे थे।

पुलिस ने बाप-बेटे से पूछताछ की और फिर उनके ठिकाने पर रेड कर उनके कब्जे से कुल 161 जाली आयुष्मान कार्ड बरामद किए। इसके अलावा फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक लैपटॉप व एक प्रिंटर भी बरामद कर लिया गया।

 

source link


Leave a Reply