Latest news
AAP पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी दिक्कते , दो केस हुए दर्ज महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में पठानकोट हाईवे पर दोस्त को धक्का मार चलती कार के आगे फेंका, वारदात CCTV में कैद
In Jalandhar, a friend was pushed in front of a moving car after pushing a friend on the Pathankot highway, captured in CCTV.

जालंधर में पठानकोट हाईवे पर दोस्त को धक्का मार चलती कार के आगे फेंका, वारदात CCTV में कैद

जालंधर : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां हाईवे के डिवाइडर पर जा रहे 3 दोस्तों में से एक को दूसरे ने जोर से धक्का मारकर चलती कार के आगे फेंक दिया। जिससे वह कार के नीचे कुचला गया। हालांकि कार चालक ने समझदारी दिखाते हुए ब्रेक लगा दिया, लेकिन इससे उनकी अपनी पत्नी और मां समेत जान खतरे में पड़ गई। कार से टकराए व्यक्ति की हालत नाजुक हो गई। उसे पहले प्राइवेट और फिर सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

शुरुआती जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कार चला रहे दिलीप ने बताया कि वह जालंधर से पत्नी और मां के साथ कादियां जा रहे थे। पठानकोट चौक के पास अचानक एक व्यक्ति उनकी कार के आगे गिरा। उस वक्त कार की स्पीड 30 किमी प्रति घंटे की थी, इस वजह से व्यक्ति के गिरते ही उन्होंने कार रोक दी। फिर भी उसे कुछ चोटें लगी हैं।

उन्हाेंने कहा कि जब CCTV फुटेज चेक की गई तो उसमें साफ दिख रहा है कि उक्त व्यक्ति को दूसरे साथी ने कार के आगे धक्का दिया। उनकी कोई गलती नहीं है। उनकी कार की स्पीड कम होने से उक्त व्यक्ति के साथ उनका परिवार भी बाल-बाल बचा। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन 8 की पुलिस ने CCTV फुटेज निकलवाई और जांच शुरू की ।

 

source link


Leave a Reply