Latest news
जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर की प्रोफेसर कॉलोनी में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे ने फंदा लगा की आत्म- हत्या
The son of a retired sub-inspector in the Jalandhar professor colony committed suicide

जालंधर की प्रोफेसर कॉलोनी में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे ने फंदा लगा की आत्म- हत्या

जालंधर (अनुराग ): जालंधर में थाना रामामंडी क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह पुत्र बक्शी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक घरेलू तनाव से परेशान था।

दरअसल, मृतक की पत्नी कुछ साल पहले घर छोड़कर बच्चे के साथ मायके चली गई थी जिसके बाद उन दोनों का तलाक हो गया था। मृतक इस वजह से काफी तनाव में था। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला है। उसने अलमारी से फंदा लगा की आत्म हत्या।

इसका पता तब चला जब आज सुबह मोहल्ले से बदबू आने लगी , इसकी सुचना लोगो ने पुलिस को दी। बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 


Leave a Reply