Latest news
रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुंबई में इस बीमारी का इलाज करवा रही चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर , जानें क्या होता है मल्टीपल मायलोमा
chandigarh-mp-kirron-kher-suffers-from-multiple-myeloma

मुंबई में इस बीमारी का इलाज करवा रही चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर , जानें क्या होता है मल्टीपल मायलोमा

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर बीमार हैं। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। 11 नवंबर को उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया। जांच हुई तो पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। इसके बाद वह इलाज के लिए चार दिसंबर को मुंबई चली गईं। वहां अब उन्हें हफ्ते में एक रात अस्पताल में बितानी पड़ती है। इसके अलावा निरंतर जांच के लिए भी अस्पताल जाना पड़ता है। आइए जानते हैं, इस बीमारी के बारे में


मल्टीपल मायलोमा ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है। इस बीमारी में खून में व्हाइट बल्ड सैल संबंधी दिक्कत आती है। इसमें कैंसर कोशिकाएं बोन मैरो में जमा होने लगती है और तंदुरुस्त कोशिकाएं को प्रभावित करती है।मल्टीपल मायलोमा दुनिया के सभी प्रकार के ब्लड कैंसर में से दूसरे नंबर पर है। कुछ समय पहले तक इसे लाइलाज माना जाता था। अब इसका इलाज संभव है।इस बीमारी में गुर्दे/किडनी के रोगों की आशंका बढ़ जाती है, क्योंकि ये कैंसर कोशिकाएं असामान्य प्रोटीन पैदा करती हैं। 

 

source link


Leave a Reply