Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन
Praveen Kumar, who played Bhim in the famous serial Mahabharata, passed away

प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन

नई दिल्ली : प्रसिद्ध धारावाहिक ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार का निधन हो गया है , उन्होंने 74 वर्ष की आयु में अपनी आखिरी सांस ली है। मिली जानकारी अनुसार वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बता दे कि प्रवीण कुमार ने न केवल अभिनय की दुनिया में बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था।

आपको बता दे कि अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध थे। वहीँ वे एक अभिनेता होने के अलावा, वह एक एथलीट भी थे। हैमर और डिस्क थ्रो में उन्होंने कई पदक जीते हैं। बता दे कि 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रवीण की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम ‘महाभारत और बर्बर’ था। इसमें भी प्रवीण कुमार ने भीम का किरदार निभाया था।

 


Leave a Reply