Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में नाईट कर्फ्यू में रात को हवाई फायरिंग, इमीग्रेशन ऑफिस का शीशा टूटा, घटना CCTV में कैद
firing-in-jalandhar-at-night-seeing-the-glass-broken-the-immigration-office-revealed-the-cctv-footage

जालंधर में नाईट कर्फ्यू में रात को हवाई फायरिंग, इमीग्रेशन ऑफिस का शीशा टूटा, घटना CCTV में कैद

जालंधर : जालंधर में लगे नाइट कर्फ्यू में सोढ़ल फाटक के नजदीक सड़क पर रात को गोली चलने की खबर मिली है। यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब सामने स्थित एक इमीग्रेशन ऑफिस का शीशा टूटा हुआ मिला। उसकी जांच के लिए ऑफिस वालों ने CCTV फुटेज चेक की तो यह सीन दिखा।

यह घटना करीब रात 10.56 बजे की बताई जा रही है। जबकि, शहर में रात 9 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लग जाता है। ऑफिस मालिक का दावा है कि गोली लगने से शीशा टूटा है, लेकिन अभी तक पुलिस को वहां से कारतूस का खोल बरामद नहीं हुआ है। हालांकि CCTV के आधार पर 4 हवाई फायरिंग का दावा किया जा रहा है।

cctv footage 

खालसा इमीग्रेशन के मालिक भूपिंदर सिंह ने बताया कि बीती रात नाईट कर्फ्यू के दौरान यहाँ गोली चली जो उनके दफ्तर के शीशे में लगी। cctv फुटेज देखने से पता लगा यहां पर कुछ युवक पार्टी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी करने वालों ने गोली चलाई, जिससे उनका शीशा टूट गया। उन्होंने पुलिस को फ़ोन किया , थाना 8 की पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी।

 

 


Leave a Reply