Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बिना मास्क पहने पुलिसवालों को टोका तो हवेली रेस्टोरेंट के CEO को पीटा, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
jalandhar-police-allegedly-beats-up-haveli-ceo-dk-umesh

जालंधर में बिना मास्क पहने पुलिसवालों को टोका तो हवेली रेस्टोरेंट के CEO को पीटा, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जालंधर : जालंधर में पुलिस की गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। चर्चित हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ डीके उमेश ने दो पुलिसकर्मियों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मामले की शिकायत करके उनसे इंसाफ की मांग की है।

पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में हवेली रेस्टोरेंट के सीईओ उमेश ने कहा कि मंगलवार सुबह वह कार से अर्बन एस्टेट फेज 2 के गीता मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान 2 पुलिसकर्मी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों ने ना तो मास्क लगा रखा था नाही हेलमेट। उमेश के अनुसार उन्होंने नाके पर बिना हेलमेट और मास्क पहने जा रहे पुलिस कर्मियों का चालान करने को कहा तो वहां खड़े पुलिसकर्मी भड़क गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की कर डाली।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से की। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने आरोपित सिपाही साहिल नागर और हेड कांस्टेबल संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं, इस मामले में थाना डिवीजन 7 के एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है .

 

source link


Leave a Reply