Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 56 दिन चलेगी बाबा बर्फानी धाम की यात्रा
Good news for Shiva devotees, Amarnath Yatra will start from June 30

28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 56 दिन चलेगी बाबा बर्फानी धाम की यात्रा

जम्मू : दो साल के मुश्किलों के बाद इस साल अमरनाथ यात्रा पूरे 56 दिन चलेगी। 28 जून (आषाढ़ चतुर्थी) से शुरू होकर यात्रा 22 अगस्त (श्रावण पूर्णिमा) तक चलेगी। 2019 में यात्रा बीच में रोक दी गई थी और 2020 में कोरोना के चलते सीमित यात्रा हुई थी। खास बात यह है कि इस बार सभी अखाड़ा परिषदों, आचार्य परिषदों को यात्रा के लिए विशेष न्योता भेजा जाएगा। साथ ही श्रीनगर से पवित्र गुफा तक हेलीकॉप्टर सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध होगी।

यही नहीं, यात्रियों का दुर्घटना बीमा भी मौजूदा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। इस बार रोजाना प्रतिरूट 7500 की जगह 10 हजार यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। शनिवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मीटिंग में यात्रा की तारीख तय करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए।

1 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
कोविड-19 प्रोटोकॉल और राज्य सरकार की ओर से जारी SOP का पालन करते हुए यात्रा के प्रबंध किए जाएंगे। 13 साल से कम के बच्चे और 75 से ऊपर के बुजुर्ग यात्रा नहीं कर सकेंगे। अग्रिम रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा।

यह सुविधा देशभर में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 तय ब्रांच पर उपलब्ध होगी। पहली बार श्रीनगर से अमरनाथ गुफा तक हेलीकॉप्टर सेवा होगी।

 

source link


Leave a Reply