Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing सड़क पर मुसीबत में हैं तो एक बटन दबाते ही मदद के लिए पहुंचेगी पुलिस, ऐसे काम करेगा पूरा सिस्टम
In Jalandhar, a 52 seater bus of UP number was seated in 80 passengers, driver and conductor arrested

सड़क पर मुसीबत में हैं तो एक बटन दबाते ही मदद के लिए पहुंचेगी पुलिस, ऐसे काम करेगा पूरा सिस्टम

जालंधर : अगर आप शहर में किसी मुसीबत में घिर जाते हैं तो एक बटन दबाने पर पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। बटन दबाते ही सीधा पुलिस से संपर्क होगा। आपकी लोकेशन भी पुलिस के पास पहुंच जाएगी और तुरंत इमरजेंसी रिस्पांस टीम मदद के लिए रवाना हो जाएगी। स्मार्ट सिटी के सेफ्टी एंड सिक्योरिटी प्रोजेक्ट के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में इमरजेंसी काल बाक्स महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। यह सड़क पर 24 घंटे लोगों की मदद में महत्वपूर्ण साबित होगा। शहर में कई जगह कैमरों से लैस माइक्रोफोन और स्पीकर लगाए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति आपात स्थिति का सामना करता है तो वह काल बाक्स की मदद से पुलिस या कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सीधा संपर्क में आ सकता है।

टू वे सिस्टम के तहत मदद के लिए व्यक्ति को सिर्फ एक बटन दबाना होगा और तुरंत काल संबंधित एरिया के थाना और जालंधर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में जाएगी। यही नहीं काल करने वाले व्यक्ति की वीडियो भी कमांड कंट्रोल सेंटर की वीडियो वाल पर नजर आएगी।

तीन शहरों में एक साथ शुरू होगा प्रोजेक्ट

इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के 250 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया गया है। तीन शहरों जालंधर, अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी में कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट एक साथ शुरू होगा। अकेले जालंधर में 1250 कैमरे लगाए जाने हैं। इस प्रोजेक्ट पर दो तीन महीने में काम शुरू हो सकता है।

 

source link


Leave a Reply