Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में रेस्टोरेंट, क्लब, पब व बार अब 12 बजे बंद करने के दिए आदेश , 11 बजे के बाद ग्राहकों की नो एंट्री
Commissionerate police ordered closure of restaurants, clubs, pubs and bars in the city at 12 o'clock, no entry of customers after 11 o'clock

कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में रेस्टोरेंट, क्लब, पब व बार अब 12 बजे बंद करने के दिए आदेश , 11 बजे के बाद ग्राहकों की नो एंट्री

जालंधर : शहर में अब रेस्टोरेंट, क्लब, पब व बार हर हाल में 12 बजे बंद करने हाेंगे। इन जगहों पर 11 बजे के बाद नए ग्राहकों को एंट्री नहीं दी जाएगी। यही नहीं, 11 बजे के बाद किसी भी ग्राहक को भोजन व शराब आदि नहीं परोसी जाएगी। शहर के DCP लॉ एंड ऑर्डर जगमोहन सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किए।

उन्होंने कहा कि शहर में रेस्टोरेंट, क्लब, पब व बार देर रात तक खुले रहते हैं। जहां पर 10 बजे के बाद भी DJ बजाया जाता है। इससे होने वाले ध्वनि प्रदूषण से शांति भंग होती है। उन्होंने कहा कि जो अहाते शराब ठेकों के बगल में खुले हैं, उन्हें लाइसेंस की शर्त के मुताबिक रात 11 बजे हर हाल में बंद करना होगा। शादी व अन्य समारोह में DJ आर्केस्ट्रा व गायकों के गाने का वक्त भी 10 बजे तक तय किया गया है। इसके अलावा गाड़ियों में लगे म्यूजिक सिस्टम की आवाज भी बाहर नहीं आना चाहिए।

DCP ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक जगहों, अस्पताल, भीड़भाड़ वाले बाजारों समेत उन तमाम जगहों पर CCTV कैमरे लगाने के आदेश दिए हैं, जहां पर पब्लिक पार्किंग है।

 

source link


Leave a Reply