Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing Royal Enfield हिमालयन 2021 हुई लॉन्च, जानिए कीमत व नए बदलाव
Royal Enfield Himalayan 2021 launched, know price and new changes

Royal Enfield हिमालयन 2021 हुई लॉन्च, जानिए कीमत व नए बदलाव

नई दिल्ली ( संदीप ): Royal Enfield ने गुरुवार को देश में अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर मोटरसाइकिल Himalayan 2021 लॉन्च कर दी। इस अपडेटेड मोटरसाइकिल के लिए बुकिंग भारत में रॉयल एनफील्ड के ऑथराइज्ड स्टोर्स में शुरू हो गई है। नई बाइक को तीन नए विशिष्ट, अलग-अलग इलाकों से प्रेरित रंगों के साथ पेश किया गया है। साथ ही इस मोटरसाइकिल के अंदर भी कई बदलाव किए गए हैं। नई हिमालयन को नए ग्रेनाइट ब्लैक ,मिराज सिल्वर और पाइन ग्रीन रंगों में पेश किया गया है। नई पेंट स्कीम वाली मोटरसाइकिलें मौजूदा रॉक रेड, लेक ब्लू और ग्रेवल ग्रे रंगों के साथ उपलब्ध होगी। 

कितनी है कीमत
Himalayan 2021 मोटरसाइकिल को 2,01,314 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। 

क्या हुए बदलाव
नई हिमालयन 2021 के प्रमुख अपडेट्स में ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न फीचर शामिल है। इसके साथ ही, इसके सीट, रियर कैरियर, फ्रंट रैक में भी बदलाव देखने को मिलता है। इसके अलावा बाइक में एक नई विंडस्क्रीन मिलती है। कंपनी का कहना है कि मोटरसाइकिल में किए गए बदलावों की वजह से इस एडवेंचर टूअर बाइक और भी ज्यादा शानदार और आरामदायक बन गई है। 

 

source link


Leave a Reply