Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing AIIMS की नर्सों की हड़ताल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अगली सुनवाई 18 जनवरी को
Big relief to thousands of patients undergoing treatment in AIIMS, OPD will start from June 18

AIIMS की नर्सों की हड़ताल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अगली सुनवाई 18 जनवरी को

नई दिल्‍ली (सनी ): दिल्‍ली हाई कोर्ट ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की नर्सों की हड़ताल पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस मामले में हाई कोर्ट ने 18 जनवरी को अगली सुनवाई की तारीख दी है। न्‍यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने नर्सों की यूनियन को निर्देश देते हुए हड़ताल पर रोक लगाने को कहा। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक मिल रही ताजा जानकारी के हिसाब से एम्‍स प्रशासन ने आज सोमवार की शाम पांच बजे नर्स यूनियन को बैठक के लिए लिए प्रस्‍ताव भेजा है।

हालांकि एम्‍स ने यह भी साफ कर दिया है कि जो कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहेंगे उन्‍हें अनुपस्‍थित ही माना जाएगा। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर एम्‍स नर्सिंग यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्‍चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इसी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह भी कहा अगर नर्स ड्यूटी रजिस्टर के हिसाब से अगर काम पर नहीं आती हैं तो उनकी अनुपस्थिति मानी जाएगी। जानकारी के अनुसार इस हड़ताल में करीब 5000 कर्मचारी शामिल थे।

 

source link


Leave a Reply