Latest news
न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बाजारों में जानलेवा ड्रैगन डोर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही
Deadly dragon door in Jalandhar's markets, despite ban, is being sold indiscriminately

जालंधर के बाजारों में जानलेवा ड्रैगन डोर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही

जालंधर (संदीप ): सर्दी का सीजन शुरू होते ही शहर में ड्रैगन डोर का अवैध कारोबार भी शुरू हो चुका है। थोक से लेकर रिटेल दुकानों पर ड्रैगन डोर की अंदरखाते धड़ल्ले के साथ बिक्री की जा रही है। दरअसल, ड्रैगन डोर के नुकसान को देखते हुए सरकार व जिला प्रशासन ने इसकी बिक्री पर पूर्ण तौर पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके साथ ही ड्रैगन डोर की बिक्री करते पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी तय किया गया है। इसके बावजूद पुलिस की नजर से बचकर दुकानदार बड़ी चालाकी के साथ इसकी बिक्री करने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि शहर में ड्रैगन डोर का धंधा खूब फल-फूल रहा है।

शहर में ड्रैगन डोर की बिक्री के लिए न तो कोई डिस्ट्रीब्यूटर है और न कोई एजेंसी। फिर भी ड्रैगन डोर की बिक्री का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि ड्रैगन डोर की बिक्री किसी भी रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमें बनाकर शहर में इसकी बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

source link


Leave a Reply