Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में करंट लगने से 8 भैंसों की मौत , सड़क पर बिजली की तार गिरने से हुआ हादसा
8 buffaloes died due to electrocution in Punjab, accident occurred due to electric wire falling on the road

पंजाब में करंट लगने से 8 भैंसों की मौत , सड़क पर बिजली की तार गिरने से हुआ हादसा

पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के खन्ना में सड़क पर बिजली की तार गिरने से आये करंट से आठ बेजुबानों की जान चली गयी। मिली जानकारी अनुसार रास्ते में खड़े बरसाती पानी में तार गिरने से करंट आया। इससे वहां से गुजर रही 8 भैंसें मर गईं। वहीँ पशुपालक ने खुद भागकर जान बचाई। पशुपालक ने बताया कि वह भैंसों को चारा खिलाकर वापस ले जा रहा था। रास्ते में बारिश का पानी जमा था। जब भैंसें पानी में से निकलने लगीं तो एक के बाद एक 8 भैंसें गिर गईं।

जब वह पास जाने लगा तो उसे भी बिजली का जोरदार झटका लगा। उसने भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तार को लेकर कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई। लेकिन इसे ठीक करने कोई नहीं आता। इससे हादसा हुआ। लोग भी इस रास्ते से निकलते हैं, किसी की जान भी जा सकती है।

बिजली विभाग के एक्सियन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर एसडीओ को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि हादसा कैसे हुआ। यदि किसी कर्मचारी की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 


Leave a Reply