Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर से किडनैप हुई 7 साल की बच्ची अमृतसर में मिली
7-year-old girl kidnapped from Jalandhar found in Amritsar

जालंधर से किडनैप हुई 7 साल की बच्ची अमृतसर में मिली

जालंधर : खबर है कि जालंधर के संतोखपुरा से किडनैप हुई निंहग सिंह जोध सिंह की 7 साल की बच्ची मिल गई है। बता दे बच्ची आंचल अमृतसर में मिली है। आंचल अमृतसर के पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू में कूड़े के डंप के पास खड़ी थी। वहां पर एक महिला ने बच्ची को देखा और तुरंत आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अमृतसर पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है।

अमृतसर पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के बाद जालंधर की पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 को सूचित किया। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता को साथ लेकर पुलिस पार्टी आंचल को लाने के लिए अमृतसर रवाना हो गई है। बता दे अभी तक बच्ची को अग़वा करने वाली महिला जिसने अपना नाम काजल बताया था। उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दे जिस महिला ने बच्ची को किडनैप किया उसे बच्ची के पिता निहंग सिंह ने मदद की थी और उसे अपने घर पर भी रखा था। मौका पाकर महिला बच्ची को लेकर फरार हो गई थी।


Leave a Reply