Skip to content

लुधियाना में दुखद हादसा : घर में लगी आग, दादी-पोते की दम घुटने से मौत

लुधियाना में दुखद हादसा : घर में लगी आग, दादी-पोते की दम घुटने से मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लुधियाना : लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार लुधियाना के भारत नगर चौक के पास स्थित मोहल्ले में रहने वाले होजरी कारोबारी रजत चोपड़ा और राजन चोपड़ा के घर के नीचे बने गोदाम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। पूरे एरिया में काले धुएं से लोग दहशत में आ गए।

बताया जा रहा है आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि पहली मंजिल पर रजत चोपड़ा की माता सुधा रानी (70) की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि परिवार का बेटा गर्व (17) सेकेंड फ्लोर पर था, उसकी भी दम घुटने से मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन कोई कामयाब नहीं हो सका। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।