नेशनल न्यूज़ : खबर है कि रांची के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इस घटना में विमान सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित हैं। विमान के पायलट ने सूझबूझ से उसे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया।
[metaslider id=34140]यह घटना उस समय हुई जब फ्लाइट- 6E 6152 रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी। इस दौरान विमान के नोज सेक्शन (आगे के हिस्से) से एक पक्षी टकरा गया। इसके तुरंत बाद विमान को लैंड कराने के लिए पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की। पक्षी टकराने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम विमान के पास पहुंची और जांच शुरू कर दी। तकनीकी टीम यह देख रही है कि विमान को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है। जब तक विमान की पूरी जांच नहीं हो जाती, उसे उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलेगी।
[metaslider id=24944]क्या है बर्ड स्ट्राइक? बर्ड स्ट्राइक का मतलब है जब पक्षी उड़ते हुए विमान से टकरा जाते हैं। यह एक सामान्य लेकिन खतरनाक स्थिति होती है, जो खासकर विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान होती है, क्योंकि उस समय विमान कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और आस-पास के पक्षियों की गतिविधि ज्यादा होती है।
टकराव से खतरा
सबसे गंभीर स्थिति तब होती है जब पक्षी विमान के इंजन में घुस जाता है। इससे इंजन के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, जिससे इंजन फेल हो सकता है या उसमें आग भी लग सकती है। इसके अलावा, पक्षी विमान की विंडस्क्रीन से भी टकरा जाते हैं, जिससे विंडस्क्रीन टूट जाती है। इससे पायलट केबिन का एयर प्रेशर कम हो सकता है। बड़े पक्षियों के टकराने से विमान के बाहरी ढांचे (फ्यूजलेज या पंखों) में डेंट पड़ सकता है, क्रैक आ सकता है या छेद भी हो सकता है।