Skip to content

होटल में हिडन कैमरे का था डर, महिला ने ऐसा जुगाड़ अपनाया कि हो जाओगे हैरान

होटल में हिडन कैमरे का था डर, महिला ने ऐसा जुगाड़ अपनाया कि हो जाओगे हैरान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

ट्रेंडिंग न्यूज़ : चीन में एक महिला ने होटल के कमरे में छिपे कैमरों के डर की वजह से बिस्तर को ढकने के लिए अस्थायी टेंट बना लिया. महिला का उपनाम डैंग है जो हेनान प्रांत के लुयैंग शहर की रहने वाली है. हाल ही में महिला ने चीन के सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपने गजब जुगाड़ के बारे में बताया. उसने बताया कि वो एक होटल में रुकने गई थी, जहां उसे सीसीटीवी कैमरे होने का डर सता रहा था. तब उसने ऐसा जुगाड़ किया जिसके बारे में हर किसी को जान लेना चाहिए, खासकर उन लड़कियों को अकेले ट्रैवल करती हैं.

जब भी लोग कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो अक्सर होटल में कमरे बुक करते हैं. पर होटल के कमरों को लेकर आए दिन ऐसी खबरें आती हैं जिससे लोग डर जाते हैं. सबसे डरावानी बात होती है कि कई होटलों में खुफिया कैमरे लगे होते हैं जो मेहमानों के प्राइवेट मोमेंट्स को रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर उन्हें वायरल कर देते हैं जिससे लड़के-लड़कियों की लाइफ खराब हो जाती है.

चीन में एक लड़की भी होटल में रुकने गई तो उसे भी इस बात का डर लगने लगा कि कहीं उसके प्राइवेट पलों कैमरे में रिकॉर्ड न कर लिया जाए. इस वजह से उसने होटल के कमरे में ऐसा जुगाड़ खोजा कि वो देखकर आप उस महिला को सैल्यूट कर लेंगे. इस टेक्नीक को वो लड़कियां भी सीख सकती हैं जो अक्सर सोलो-ट्रैवल करती हैं.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार महिला का उपनाम डैंग है जो हेनान प्रांत के लुयैंग शहर की रहने वाली है. हाल ही में महिला ने चीन के सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपने गजब जुगाड़ के बारे में बताया. उसने बताया कि वो एक होटल में रुकने गई थी, जहां उसे सीसीटीवी कैमरे होने का डर सता रहा था. बस इस वजह से उसने अपने बिस्तर पर ही एक टेंपररी टेंट तैयार कर लिया और उसी के अंदर सोने लगी.

यैंगचेंग ईवनिंग न्यूज से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसने कई बार सुना है कि होटलों में खुफिया कैमरे मौजूद होते हैं. खुद की रक्षा करना करीब-करीब असंभव लगता है. इस बात से उन्हें काफी चिंता हो रही थी. पहले उन्होंने सोचा था कि वो अपने साथ एक टेंट लेकर जाएंगी और उसी में सोया करेंगी, पर फिर उन्होंने इस ऑप्शन को ड्रॉप कर दिया क्योंकि टेंट के दाम काफी ज्यादा थे. इसके बदले उन्होंने बड़ी डस्ट शीट खरीदी, जिन्हें फर्निचर ढकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने लंबी रस्सी भी ली.

उन्होंने टेंट बनाने का तरीका भी बताया. रस्सी को किसी ऊंची जगह पर लगाकर उसके ऊपर चादर डाला जा सकता है और फिर चादर को बिस्तर के कोनों पर खोंसा जा सकता है. इस आसान से तरीके के जरिए टेंट बनाया जा सकता है. डैंग ने अपने वीडियो में होटल का नाम नहीं बताया न ही लोकेशन के बारे में बताया. इसके अलावा उन्होंने ये भी नहीं बताया कि वो जहां गई थीं।