नेशनल न्यूज़ : अमेरिका का मिलिट्री विमान C-147 भारत के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है, जिसमें 104 भारतीय नागरिक वापिस आये। यह विमान अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचे भारतीय प्रवासियों को वापस लाने के लिए भेजा गया था। बता दें कि इस विमान में 13 बच्चे, 25 महिलाएं और 79 पुरुष सवार थे। इन भारतीय नागरिकों में से 33 लोग गुजरात से हैं, जिन्हें अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारने के बाद सीधे गुजरात भेजा जाएगा। वहीं पंजाब के 30, यूपी के 3 , हरियाणा के 33, चंडीगढ़ के 2 और महाराष्ट्र के तीन लोग विमान में सवार थे।
पंजाब में विभिन्न जिलों से लौटे भारतीय नागरिकों की संख्या
फतेहगढ़ साहेब – 1 होशियारपुर – 2 लुधियाना – 2 अमृतसर – 5 गुरुदासपुर – 1 तरन तारन – 1 जालंधर – 4 कपूरथला – 6 पटियाला – 4 संगरूर – 1 एसएएस नगर – 1 एसबीएस नगर – 2