Skip to content

तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

वर्ल्ड न्यूज़ : तिब्बत में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। बताया जा रहा है भूकंप में 126 लोगों की मौत हो गई। जबकि 130 लोग घायल हुए हैं। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार मंगलवार सुबह 9:05 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.8 मापी गयी।

मिली जानकारी मुताबिक तिब्बत के शिजांग शहर के डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 126 लोगों की मौत हुई है। 130 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। इससे पहले नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही तिब्बत क्षेत्र के शिजांग में भूकंप झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसके चलते लोग घरों को छोड़कर खुले स्थानों की ओर चले गए।

भूकंप के झटके भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए। इसकी जद में सबसे ज्यादा बिहार आया। इसके अलावा असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान डरे सहमे लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।