Skip to content

रात में कैसे चमकते हैं जुगनू? जानिए क्या है इसका रहस्य

रात में कैसे चमकते हैं जुगनू? जानिए क्या है इसका रहस्य
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नॉलेज न्यूज़ : रात के अंधेरे में जुगनूओं को उड़ता व जगमगाता देख हर किसी का मन रोमांचित हो उठता है. क्या आपने कभी ये सोचा है कि जुगनू रात में क्यों चमकते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे इसके पीछे का रहस्य।

आपने रात के समय में जुगनू को चमकते हुए जरूर देखा होगा। यह नजारा खासतौर पर ग्रामीण और जंगली क्षेत्रों में आम होता है। जुगनू अक्सर रात के अंधेरे में खुले स्थानों या कमरों में आ जाते हैं क्योंकि इन्हें अंधेरा पसंद होता है। जब हम जुगनू को चमकते हुए देखते हैं, तो हमारे मन में यह सवाल उठता है कि आखिर वे क्यों चमकते हैं। उनके शरीर से किस प्रकार की शक्ति निकलती है जिससे रोशनी उत्पन्न होती है? इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है।

वैज्ञानिक रॉबर्ट बायल ने 1667 में जुगनू की खोज की थी। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इसे चमकते हुए देखा। उस समय लोगों का मानना था कि जुगनू के शरीर में फास्फोरस होता है, जिसकी वजह से वे रात में चमकते हैं। हालांकि, बाद में वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च किया और पाया कि जुगनू के शरीर में फास्फोरस नहीं होता। इस धारणा को गलत साबित किया गया और जुगनू के चमकने के सही कारण की खोज की गई।

असल में, जुगनू का चमकना उसके पेट में मौजूद लूसिफेरिन नामक प्रोटीन के कारण होता है। जब यह प्रोटीन ऑक्सीजन और लूसिफेरेज नामक एंजाइम के संपर्क में आता है, तो एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है जिससे जुगनू का पेट चमकने लगता है। यह जानकर हैरानी होगी कि जुगनू दिन में भी चमकते हैं, लेकिन दिन की रोशनी में हम यह चमक नहीं देख पाते। रात के अंधेरे में यह चमक साफ दिखती है।