Skip to content

छत पर तिरंगा झंडा लगाने चढ़ा युवक, हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत

छत पर तिरंगा झंडा लगाने चढ़ा युवक, हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

UP : दुखद खबर है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसर युवक अपनी दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए चढ़ा था, लेकिन अचानक वह ऊपरी हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह छत से नीचे गिर पड़ा।

प्राप्त जानकारी मुताबिक घटना सिकंदराराऊ के खिजरगंज इलाके की है, जहां सुहेल नामक युवक अपनी दुकान के ऊपर तिरंगा झंडा लगाने के प्रयास में था। दुकान की छत के पास से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। जैसे ही सुहेल ने झंडा लगाया, वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट के झटके से वह छत से गिर गया।इसी बीच, स्थानीय लोगों ने देखा कि सुहेल गंभीर रूप से घायल हो चुका है। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार और आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।