Skip to content

भीषण गर्मी में इस तरह से घर को बनाएं ठंडा, मिलेगी गर्मी से राहत

भीषण गर्मी में इस तरह से घर को बनाएं ठंडा, मिलेगी गर्मी से राहत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

लाइफस्टाइल : भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। सिर्फ AC कूलर में ही लोग चैन की सांस ले पा रहे हैं। इतनी गर्मी पड़ रही है कि पंखे का असर भी नहीं हो रहा है। पंखे लू जैसी गर्म हवा फैंकते हैं। वहीँ जिन लोगों के पास AC कूलर की सुविधा नहीं है उनकी रातों की नींद गर्मी ने चुरा ली है। आज हम बात करेंगे बिना एसी या कूलर के घर को ठंडा कैसे बनाये। ऐसे में हम आपको गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपका घर और कमरा ठंडा रहेगा। इससे गर्मी का अहसास भी कम होगा। 

1. हल्के पर्दे लगाएं- गर्मियों में आपको हल्के पर्दे घरों में लगाने चाहिए। पर्दे ऐसे हों जिससे हवा आसानी से पास हो सके। गर्मी में कॉटन के पर्दे सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं। गर्मियों में कल्के रंग जैसे पिंक, स्काई ब्लू, ऑफ व्हाइट कलर के पर्दे घर में लगाएं।

2. बालकनी और घर में पौधे लगाएं- गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए जितना हो सके बालकनी में पौधे लगाएं। इससे हवा ठंडी और शुद्ध होगी। आप चाहें तो घर के अंदर भी प्लांट लगा सकते हैं। इससे ठंडक का अहसास होगा और कूल लुक मिलेगा।

3. छत को गीला करें- अगर आपका घर सिंगल या डबल स्टोरी है तो शाम को छत पर पानी जरूर डाल दें। इससे गर्म छत ठंडी हो जाएगी और जब आप पंखा चलाएंगे तो गर्म हवा नहीं बल्कि ठंडी हवा आएगी। इससे रात में चैन की नींद सो सकते हैं।

4. वेंटिलेशन घर में क्रॉस वेंटिलेशन बहुत जरूरी है, इससे घर काफी ठंडा रहता है। इससे घर में ताजी हवा आएगी, यह घर को ठंडा रखने का बहुत ही सरल और प्राकृतिक तरीका है।......

5. छत पर करें सफेद रंग - गर्मियों की तेज धूप को सीधे अपने घर की छत पर पड़ने से बचाने के लिए, आप अपने घर की छत पर सफेद पेंट करा सकते हैं. सफेद रंग प्रकाश को परावर्तित कर देता है. तो यदि आपके घर की छत पर सफेद रंग से एक रिफ्लेक्टिव सरफेस बन जायेगा तो सूरज की तीखी गर्म किरने इससे रिफ्लेक्ट हो जाएंगी और आपकी छत ज्यादा गर्म नहीं हो पाएगी.