Skip to content

लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी ने 'संकल्प पत्र' के नाम से घोषणापत्र जारी किया , पढ़े ख़ास बातें

Lok Sabha Elections 2024: BJP released manifesto in the name of 'Sankalp Patra', read important things
Lok Sabha Elections 2024: BJP released manifesto in the name of 'Sankalp Patra', read important things
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने 'संकल्प पत्र' के नाम से घोषणापत्र जारी किया। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस 'संकल्प पत्र' को जारी किया। बीजेपी के इस घोषणा पत्र का विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस है जिसमें  समाज के 4 स्तंभों - महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है।

आइए जानते हैं 'संकल्प पत्र' में बीजेपी की 10 बड़ी घोषणाएं...

1. PM मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।

2. अब BJP ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।'' भाजपा ने अब ट्रांसजेंडरों को भी आयुष्मान भारत योजना के दायरे में शामिल करने का निर्णय लिया है। जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी छूट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।

3. स्वयं सहायता समूहों में शामिल होने वाली 10 करोड़ महिलाओं के साथ, उन्हें अब आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खुदरा और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त होगा। ‘नमो ड्रोन दीदी'योजना के माध्यम से, हर गांव में महिलाएं ड्रोन प्रावधानों के साथ सरकार द्वारा समर्थित ड्रोन पायलट बनेंगी। 4. हम पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं। हम इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करेंगे।

5. वन नेशन, वन इलेक्शन का कार्यान्वयन- हमने वन इलेक्शन संबंधित मुद्दो की परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है. अब, हम उनकी सिफारिशों के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम करेंगे।

6. BJP सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे. अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।

7. हम नए एम्स और विभिन्न नए जिला-स्तरीय में मेडकल कॉलेज के माध्यम से यूजी (UG) एवं पीजी (PG) मेडिकल शिक्षा में सीट बढ़ाएंगे।

8. मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' पहल को लागू करने की दिशा में काम करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता राष्ट्रीय हित में है।

9. हम पीएम सूयर् घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे, जिससे इन परिवारों का बिजली बिल जीरो हो जाए।

10. 4 जून के बाद भाजपा के संकल्प पत्र पर तेजी से काम शुरू होगा। सरकार पहले से ही 100 दिन की कार्ययोजना पर काम कर रही है। हमने चंद्रयान की सफलता देखी है, अब हम गगनयान की महिमा का अनुभव करेंगे।